साइबर क्राइम का शिकार हुआ युवक

मोबाइल रिचार्ज कराने पर इनाम मिलने के झांसे में आया युवकप्रतिनिधि, फतेहपुरप्रखंड क्षेत्र में साइबर क्राइम के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. गुरुवार को तिवारीचक निवासी अंगद तिवारी भी साइबर क्राइम का शिकार हुआ. देर रात तक युवक ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में नहीं की हैै.पीडि़त युवक ने बताया कि उसके मोबाइल पर […]
मोबाइल रिचार्ज कराने पर इनाम मिलने के झांसे में आया युवकप्रतिनिधि, फतेहपुरप्रखंड क्षेत्र में साइबर क्राइम के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. गुरुवार को तिवारीचक निवासी अंगद तिवारी भी साइबर क्राइम का शिकार हुआ. देर रात तक युवक ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में नहीं की हैै.पीडि़त युवक ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात युवक ने फोन कर दो हजार के रिचार्ज कराने पर 20 हजार का इनाम देने का प्रलोभन दिया. इनाम की लालच में उसने पहाड़पुर बाजार से मोबाइल नंबर 8400149534 पर दो हजार व एक अन्य मोबाइल नंबर पर भी दो हजार रुपये का रिचार्ज कराया. रिचार्ज करने के बाद इनाम का पैसा लेने के लिए उसने उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जो बंद मिला. उसने ठगी की शिकायत फतेहपुर थाने में नहीं की है. गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आये दिन लोग साइबर क्राइम से ठगी का शिकार हो रहे हैं. इसकी चपेट में फतेहपुर थाना समेत आधा दर्जन लोग आ चुके हैं. इनमें मात्र दो मामले फतेहपुर थाने में दर्ज कराये गये हैं, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. वही, शातिर अपराधी बेखौफ लोगों को ठग रहे हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










