घटिया सामग्री से बन रही मगध मेडिकल अस्पताल की चहारदीवारी

Updated:
विज्ञापन
घटिया सामग्री से बन रही मगध मेडिकल अस्पताल की चहारदीवारी

काम पूरा भी नहीं हो रहा और निर्माण की हालत खराब होने लग रही है

विज्ञापन

गया जी. मगध मेडिकल अस्पताल में जगह-जगह मरम्मत करने के नाम पर योजना को पूरा किया जा रहा है. हालात यह है कि काम पूरा भी नहीं हो रहा और निर्माण की हालत खराब होने लग रही है. पिछले दिनों इमरजेंसी हॉल में साइनिंग लाखों रुपये खर्च कर कराया गया. इसके 15 दिनों के बाद ही पूरा साइनिंग उखड़ गया. फिलहाल यहां चहारदीवारी को ऊंचा कराया जा रहा है. इसमें ईंट दो नंबर का प्रयोग किया जा रहा है. शुरू में ही बीएमएसआइसीएल के इंजीनियर ने ईंट को हटाने का निर्देश दिया था. लेकिन, ठेका पर काम कर रही एजेंसी के कर्मचारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, चहारदीवारी का काम पूरा होने को है. इसमें हर जगह ईंट दो नंबर का ही प्रयोग किया गया है. इसका मुख्य कारण है कि अस्पताल से एजेंसी को पेमेंट नहीं लेना रहता है. सिर्फ उपयोगिता प्रमाणपत्र अस्पताल से लेना होता है. उसके बाद बीएमएसआइसीएल की ओर से पेमेंट दिया जाता है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी को काम खोज-खोज कर दिया जा रहा है. एजेंसी की ओर से भी हर तरह के काम करने में आनाकानी नहीं किया जाता है. इसमें निर्माण, सामान की खरीद या फिर किसी उपकरण की मरम्मत का काम शामिल है. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि एसी मरम्मत में आधे से अधिक एसी को खराब ही बताया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि घटिया सामग्री का उपयोग करने की शिकायत मिली है. एजेंसी के साथ वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दे दी जायेगी. गया कार्यालय से जितेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन