कार्तिक पूर्णिमा पर किया पवित्र स्नान

Published at :06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर किया पवित्र स्नान

बांकेबाजार. कार्तिक पूर्णिया के मौके पर गुरुवार को विभिन्न तालाबों, नदियों व कुओं पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की व दान दिया. भक्तों ने अपने-अपने घरों में भी भगवान विष्णु का पूजन व हवन किया. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से बांकेधाम परिसर मे भगवा ध्वज फहराया गया. इस मौके […]

विज्ञापन

बांकेबाजार. कार्तिक पूर्णिया के मौके पर गुरुवार को विभिन्न तालाबों, नदियों व कुओं पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की व दान दिया. भक्तों ने अपने-अपने घरों में भी भगवान विष्णु का पूजन व हवन किया. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से बांकेधाम परिसर मे भगवा ध्वज फहराया गया. इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र पासवान, साहित्यकार सच्चिदानंद श्याम, संजय कुमार, रामदेनी प्रसाद मेनन आदि मौजूद थे. पेट्रोल पंप पर तोड़-फोड़बांकेबाजार. इमामगंज-शेरघाटी रोड पर बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खैरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार के देर रात शरारती तत्वों ने तोड़-फोड़ की. पंप संचालक रघुवंश कुमार ने बताया है कि मोटरसाइकिल सवार शरारती तत्वों ने पेट्रोल पंप के शीशे व अन्य सामान को तोड़ दिया. घटना के संबंध में स्थानीय थाने को लिखित सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठबांकेबाजार. प्रखंड कार्यालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार ने पैक्स उम्मीदवारों के साथ बैठक की. बीडीओ ने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रत्याशी आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सभी प्रत्याशी झगड़ा व प्रलोभन आदि से दूर ही रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन