‘असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी नजर’

Published at :02 Nov 2014 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
‘असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी नजर’

गया: मुहर्रम की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की. इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी भी उपस्थित थे. बैठक में जिलाधिकारी ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने […]

विज्ञापन

गया: मुहर्रम की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की. इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी भी उपस्थित थे. बैठक में जिलाधिकारी ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बना कर कार्य करने को कहा.

बिजली, पानी, रोशनी व साफ-सफाई की हो पर्याप्त व्यवस्था : जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त डा निलेश देवरे व इंडिया पावर के अधिकारियों को मुहर्रम पर साफ-सफाई, पानी व बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा. श्री अग्रवाल ने लोगों से आपसी सहयोग, सौहार्द व प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा.

लाइसेंस के नियमों का करें पालन: वरीय पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने कहा कि पिछले साल लगभग एक हजार लाइसेंस दिये गये थे. उन्होंने आयोजकों से पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार ही अखाड़े निकालने को कहा. साथ ही मुहर्रम के लिए निर्गत लाइसेंस के नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी आयोजकों को दिया. डीएम व एसएसपी ने कहा कि हर मोड़, चौक-चौराहे व जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रहेगी. दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी भी पेट्रोलिंग डय़ूटी में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन