फुटबॉल में विदेशियों को सीआरपीएफ ने हराया

Published at :31 Oct 2014 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल में विदेशियों को सीआरपीएफ ने हराया

गया. सीआरपीएफ कैंप के परिसर स्थित खेल मैदान में बुधवार को फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इसमें विदेशी युवक-युवतियों व सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया. दोनों ओर से जोरदार मुकाबला हुआ. मैच ने सीआरपीएफ की ओर से छह गोल दागे गये, जबकि विदेशियों की टीम सिर्फ एक गोल ही दाग […]

विज्ञापन
गया. सीआरपीएफ कैंप के परिसर स्थित खेल मैदान में बुधवार को फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इसमें विदेशी युवक-युवतियों व सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया. दोनों ओर से जोरदार मुकाबला हुआ.

मैच ने सीआरपीएफ की ओर से छह गोल दागे गये, जबकि विदेशियों की टीम सिर्फ एक गोल ही दाग पायी. हालांकि, मैच के दौरान विदेशियों ने सीआरपीएफ के जवानों को जबरदस्त टक्कर दी. विदेशी खिलाड़ी हमेशा बचाव की मुद्रा में नजर आये, लेकिन उन्होंने सीआरपीएफ जवानों को खूब परेशान किया. विशेष तौर पर विदेशी युवतियों ने बेहतर प्रदर्शन किया.

दर्शकों के रूप में मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने भी फ्रेंडली फुटबॉल मैच का खूब आनंद लिया. मैच के बाद दोनों टीमों ने फोटो भी खिंचवाये. इस मैच में सीआरपीएफ की टीम में कमांडेट धीरज कुमार, डिप्टी कमांडेट अरुण कुमार, वाइ सिंह, एनके गगोइ, एस खेस, मणि केटीवी, वी मुरमुर, ए हसदा, अजय घोष, अतिश कुमार, ए खान, एस दिगंबर व फुलीन चंद, जबकि विदेशियों की टीम में एलेक्स, सोची, अलोडंरा, कैमेरॉन, कैरोलाइन, इस्बेलाइ, जेम्स, कैरिन, लक्की, नाइक, पेराइ व सरिता ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन