विधान पार्षद ने पुरस्कारों का किया वितरण

Published at :30 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
विधान पार्षद ने पुरस्कारों का किया वितरण

प्रतिनिधि, डुमरियाडुमरिया स्थित दांगी भवन में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का पुरस्कार का वितरण गुरुवार को किया गया. इस मौके पर विधान पार्षद डॉ उपेंद्र प्रसाद ने सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया. इस प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ग अष्टम से 12 वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं ने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डुमरियाडुमरिया स्थित दांगी भवन में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का पुरस्कार का वितरण गुरुवार को किया गया. इस मौके पर विधान पार्षद डॉ उपेंद्र प्रसाद ने सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया. इस प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ग अष्टम से 12 वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. बालिका वर्ग में ब्यूटी कुमारी को प्रथम, सोनी कुमारी को द्वितीय व कविता कुमारी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. बालक वर्ग में नीतीश कुमार दांगी को प्रथम, रविराज को द्वितीय व आकाश कुमार विक्रांत को तृतीय पुरस्कार दिया गया. इस पुरस्कार वितरण समारोह में विधान पार्षद डॉ प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये परिश्रम करना जरूरी है. आप ही भारत के भविष्य हैं. एक अच्छा भारत का निर्माण कर सकते हैं. शिक्षा के लिए शांति व सौहार्द का वातावरण जरूरी है. इस मंच का संचालन चितरंजन प्रसाद दांगी ने किया. सभा की अध्यक्षता राम प्रवेश सिंह ने किया. इस मौके पर मिथिलेश सिंह दांगी, महावीर दांगी, महावीर दांगी, मसूद खान, पैक्स अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद, रंजन कुमार, इंद्रदेव सिंह, विश्वमित्र प्रसाद, के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन