भगवान भास्कर को अर्घदान के साथ छठ संपन्न

Published at :30 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान भास्कर को अर्घदान के साथ छठ संपन्न

फोटो-प्रतिनिधि, आमसशांतिपूर्ण व धार्मिक वातावरण में आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न घाटों पर गुरुवार को भगवान सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्घ दिया. बुधवार को अस्ताचलगामी व दूसरे दिन गुरुवार की सुबह उगते हुए सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्घ अर्पित कर मंगल की कामना की. इस दौरान आमस थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर […]

विज्ञापन

फोटो-प्रतिनिधि, आमसशांतिपूर्ण व धार्मिक वातावरण में आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न घाटों पर गुरुवार को भगवान सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्घ दिया. बुधवार को अस्ताचलगामी व दूसरे दिन गुरुवार की सुबह उगते हुए सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्घ अर्पित कर मंगल की कामना की. इस दौरान आमस थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने छठ घाटों पर आतिशबाजी की. सूबे के पंचायती राज मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव, शेरघाटी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ पर्व पर लोगों को बधाई दी. इधर, आमस थानाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद व बीडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में हेेमजापुर स्थित छठ घाटों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. छठ व्रतियों व उनके परिजनों को अर्घ के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए पदाधिकारी काफी चौकस नजर आये. र

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन