तीन को बोधगया आयेंगे 17वें करमापा

Published at :30 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
तीन को बोधगया आयेंगे 17वें करमापा

बोधगया. काग्यू पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजी तीन नवंबर को बोधगया आयेंगे. जानकारी के अनुसार, दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से दोपहर ढ़ाई बजे करमापा गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे. इसके बाद कड़ी सुरक्षा में सुजाता बाइपास रोड स्थित तेरगर मोनास्टरी जायेंगे. गौरतलब है कि करमापा के नेतृत्व में 32वां सालाना […]

विज्ञापन

बोधगया. काग्यू पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजी तीन नवंबर को बोधगया आयेंगे. जानकारी के अनुसार, दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से दोपहर ढ़ाई बजे करमापा गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे. इसके बाद कड़ी सुरक्षा में सुजाता बाइपास रोड स्थित तेरगर मोनास्टरी जायेंगे. गौरतलब है कि करमापा के नेतृत्व में 32वां सालाना इंटरनेशनल काग्यू मोनलम चेन्मो (पूजा) का आयोजन 28 दिसंबर से चार जनवरी तक आयोजित होगा, लेकिन इस बीच तेरगर मोनास्टरी में रह रहे करीब 200 बाल लामाओं द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इसमें 17वें करमापा की मौजूदगी भी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन