महात्मा बुद्ध का करते हैं सम्मान : जर्मन राजदूत

फोटो- बोधगया 01 – महाबोधि मंदिर का भ्रमण करते जर्मनी के राजदूत व उनकी पत्नी. साथ हैं बीटीएमसी सचिव व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी.माइकल स्टेनर ने की महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना, ली कई जानकारीकहा- महाबोधि मंदिर का परिसर दर्शनीय व काफी शांति प्रदान करनेवाला संवाददाता, बोधगया भारत में जर्मनी के राजदूत माइकल स्टेनर अपनी […]
फोटो- बोधगया 01 – महाबोधि मंदिर का भ्रमण करते जर्मनी के राजदूत व उनकी पत्नी. साथ हैं बीटीएमसी सचिव व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी.माइकल स्टेनर ने की महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना, ली कई जानकारीकहा- महाबोधि मंदिर का परिसर दर्शनीय व काफी शांति प्रदान करनेवाला संवाददाता, बोधगया भारत में जर्मनी के राजदूत माइकल स्टेनर अपनी पत्नी एलिश स्टेनर के साथ बुधवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. करीब एक घंटे तक महाबोधि मंदिर के परिसर में रहे जर्मनी के राजदूत को बोधगया मंदिर प्रबंध कारिणी समिति (बीटीएमसी) के सचिव एन दोरजे व बोधगया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने वज्रासन (भगवान बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति की जगह) से लेकर चंक्रमण स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी दी. भ्रमण के बाद कुरता व पायजामा पहने जर्मन राजदूत ने कहा कि महाबोधि मंदिर आकर उन्हें काफी सुकून मिला. बौद्ध धर्म व महात्मा बुद्ध को वह काफी सम्मान करते हैं. महाबोधि मंदिर का परिसर दर्शनीय व शांति प्रदान करनेवाला है. उन्होंने कहा कि जर्मनी में भी काफी संख्या में बुद्ध के दर्शन को माननेवाले अनुयायी हैं. वहीं, बुद्धिष्ट सर्किट के विकास में विभिन्न संस्थाएं लगी हैं. जर्मनी के राजदूत की पत्नी ने महाबोधि मंदिर में फोटोग्राफी भी की. बीटीएमसी की ओर से जर्मनी के राजदूत को खादा भेंट किया गया. पटना से सड़क मार्ग से आये जर्मनी के राजदूत बोधगया था और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वापस पटना लौट गये. इस दौरान बोधगया के अंचलाधिकारी सत्येंद्र चौधरी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










