छठव्रतियों में फलों से सजे सूप का होगा वितरण

संवाददाता, गया विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों व छठ घाटों पर छठ व्रतियों के सूप में पूजन के सामान या फलों से सजे सूप भेंट किये जाते हैं. डालमिया परिवार की ओर से इस मौके पर साड़ी व धोती का भी नि:शुल्क वितरण किया जाता है. छठ शुरू होने से […]
संवाददाता, गया विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों व छठ घाटों पर छठ व्रतियों के सूप में पूजन के सामान या फलों से सजे सूप भेंट किये जाते हैं. डालमिया परिवार की ओर से इस मौके पर साड़ी व धोती का भी नि:शुल्क वितरण किया जाता है. छठ शुरू होने से 15 दिन पहले से ही यह सिलसिला जारी हो जाता है. छठ के पहले अर्घ के दिन तक यह सिलसिला जारी रहता है. जरूरतमंदों को धोती व साड़ी भेंट की जाती है. उधर, बुलियन एसोसिएशन भी बुधवार की शाम चौक सर्राफा के पास छठव्रतियों को फलों से सजा सूप बांटेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि छठ के दौरान बुधवार की शाम घाटों पर अर्घ देने जा रहीं छठव्रतियों को एसोसिएशन की ओर से फलों से सजे 200 सूप बांटे जायेंगे. उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से सड़कों की सफाई भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










