पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी करेंगे पांच हजार खर्च पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी करेंगे पांच हजार खर्च

सदस्य के उम्मीदवारों को दो हजार तक खर्च करने की छूटबीडीओ ने की पैक्स के प्रत्याशियों के साथ बैठकफोटो- प्रतिनिधि,गुरुआप्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बुधवार को बीडीओ आनंद प्रकाश ने पैक्स प्रत्याशियों के साथ बैठक की. इसके बाद बीडीओ ने बताया कि बैठक में आचार संहिता से संबंधित नियमों के बारे में जानकारी दी गयी. […]
सदस्य के उम्मीदवारों को दो हजार तक खर्च करने की छूटबीडीओ ने की पैक्स के प्रत्याशियों के साथ बैठकफोटो- प्रतिनिधि,गुरुआप्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बुधवार को बीडीओ आनंद प्रकाश ने पैक्स प्रत्याशियों के साथ बैठक की. इसके बाद बीडीओ ने बताया कि बैठक में आचार संहिता से संबंधित नियमों के बारे में जानकारी दी गयी. इसके अलावा निर्वाचन, मतदान व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए फॉर्म उपलब्ध कराया गया. चुनाव में पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पांच हजार, जबकि सदस्य पद के प्रत्याशी दो हजार से ज्यादा खर्च नहीं कर पायेंगे. प्रत्याशियों को खर्च की गयी राशि का संधारण भी कराने की विशेष हिदायत दी गयी. उन्हें चुनाव घोषित होने के पंद्रह दिनों के अंदर व्यय सूची जमा करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में मोहम्मद हामिद, अर्जुन प्रसाद सिंह, केश यादव व गिरजा पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










