एयरपोर्ट पर लोडर, हेल्पर और ड्राइवर के 150 पदों पर होगी बहाली

Updated at : 29 Apr 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर लोडर, हेल्पर और ड्राइवर के 150 पदों पर होगी बहाली

गया न्यूज : गया में आठ मई को लगेगा जाॅब कैंप, 22775 सैलरी व अन्य सुविधाएं

विज्ञापन

गया में आठ मई को लगेगा जाॅब कैंप, 22775 सैलरी व अन्य सुविधाएं

संवाददाता, गया.

अवर प्रादेशिक नियोजनालय श्रम संसाधन विभाग के सहयोग से इंडिगो सहित विभिन्न एयरलाइंस को लोडर, हेल्पर और ड्राइवर उपलब्ध कराने वाली एजाइल एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा गया में आठ मई को जॉब कैंप लगाया जायेगा. जॉब कैंप ड्राइवर और लोडर, हेल्पर सह सफाईकर्मी के 150 पद के लिए आयोजित होगा. लोडर, हेल्पर सह सफाईकर्मी के 100 पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार वेतनमान और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. हैदराबाद स्थित एयरपोर्ट इनका कार्य स्थल रहेगा, जबकि ड्राइवर के 50 पदों के लिए दसवीं पास व लाइट मोटर व्हीकल व हैवी मोटर व्हीकल लाइसेंस होल्डर आवेदन कर सकेंगे. चयनित अभ्यर्थियों को 22775 हजार सैलरी व अन्य सुविधाएं मिलेंगी. इनका भी कार्य स्थल हैदराबाद स्थित एयरपोर्ट रहेगा. संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, नियोजन के सहायक निदेशक रजिया इदरीशी ने इस संबंध में बताया कि आठ मई जॉब कैंप की संभावित तिथि है. जॉब कैंप स्थल का भी चयन शीघ्र कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन