सर, पेंशन के लिए जाने पर टहला देते हैं अधिकारी

Published at :19 Sep 2014 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
सर, पेंशन के लिए जाने पर टहला देते हैं अधिकारी

गया: कई महीने से पेंशन नहीं मिल रही है. जाने पर अधिकारी टहला देते हैं. उक्त बातें टिकारी प्रखंड के चंद्रदेव सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कहीं. इस मामले पर डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने टिकारी के बीडीओ को फोन कर इस मामले की जांच रिपोर्ट […]

विज्ञापन

गया: कई महीने से पेंशन नहीं मिल रही है. जाने पर अधिकारी टहला देते हैं. उक्त बातें टिकारी प्रखंड के चंद्रदेव सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कहीं. इस मामले पर डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने टिकारी के बीडीओ को फोन कर इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर देने को कहा.

डीएम ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक चौधरी इमरान रजा को निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित मामलों को जल्द निबटायें. बेलागंज प्रखंड की खनेटा पंचायत के महेश ठाकुर ने

डीएम को बताया कि बीपीएल संख्या 389 है और उनका अंक 13 है, बावजूद इंदिरा आवास का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है. डीएम ने बेलागंज के बीडीओ को निर्देश दिया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें.

मोहनपुर के सिरियावां गांव के राजकुमार पांडेय ने बताया कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, मोहनपुर द्वारा ऋण देने में बार-बार बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है. डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक व अग्रणी बैंक प्रबंधक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में बिजली बिल में सुधार की सबसे ज्यादा शिकायतें आयीं. डीएम ने विद्युत विभाग की देखरेख कर रहे वरीय उप समाहर्ता को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को 158 फरियादी विभिन्न विभाग से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे. इनमें अधिकतर मामलों का निबटारा ऑन द स्पॉट हुआ. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वह जनता दरबार में आये सभी मामलों का समय पर निबटारा करें. यदि काम में लापरवाही बरतने, लेट व पक्षपात करने की शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. समय पर मामलों को निबटाने वाले अधिकारी व कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन