साफ-सफाई के लिए किया गया बच्चों को जागरूक

Published at :10 Sep 2014 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
साफ-सफाई के लिए किया गया बच्चों को जागरूक

गया: इनरव्हील क्लब ऑफ गया सिटी के अधिकारियों ने सिकरिया मोड़ स्थित डंकन मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा व साफ-सफाई के बारे में भी जागरूक किया. क्लब की अध्यक्षा शिखा रानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्यवर्धक, पारिवारिक, सामाजिक व प्राकृतिक वातावरण के निर्माण के लिए मार्ग दर्शन किया. उपाध्यक्ष […]

विज्ञापन

गया: इनरव्हील क्लब ऑफ गया सिटी के अधिकारियों ने सिकरिया मोड़ स्थित डंकन मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा व साफ-सफाई के बारे में भी जागरूक किया.

क्लब की अध्यक्षा शिखा रानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्यवर्धक, पारिवारिक, सामाजिक व प्राकृतिक वातावरण के निर्माण के लिए मार्ग दर्शन किया.

उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने जीवन के लिए स्वस्थ रहने को जरूरी बताया. पूर्व अध्यक्षा आशा मित्तल ने साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने स्कूल की शिक्षिका को भी सम्मानित किया. अनिता अग्रवाल द्वारा स्पांसर ड्राइंग प्रतियोगिता के पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहनेवाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया. मौके पर पूर्व अध्यक्षा प्रेम लता भदानी, सुलोचना नागेन, रीना प्रसाद, एडिटर चंचल कुमारी, आइएसओ संजू तरवे, कोषाध्यक्ष रंजना बरबिगहिया, सचिव निशा भदानी, लीना लोहानी, निशा सेठ, प्रभा देवी, श्वेता व नीलम अखौरी आदि मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन