नाना के श्राद्ध में जा रहे युवक की ऑटो पलटने से मौत, दो बहनें गंभीर

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :05 May 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
नाना के श्राद्ध में जा रहे युवक की ऑटो पलटने से मौत, दो बहनें गंभीर

चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना क्षेत्र के कोसमा मोड़ के पास मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसकी दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

विज्ञापन

डोभी. चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना क्षेत्र के कोसमा मोड़ के पास मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसकी दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गयीं. यह हादसा एक तेज रफ्तार ऑटो के असंतुलित होकर पलटने की वजह से हुआ. तीनों भाई-बहन ऑटो पर सवार होकर अपने नाना के श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे थे. मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडवाली गांव निवासी 22 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायल बहनों में 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी और 18 वर्षीय प्रीति कुमारी शामिल हैं. घटना के बाद आरोपी ऑटो चालक मौके की नजाकत को देखते हुए वाहन छोड़कर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ दोनों बहनों और युवक को तत्काल इलाज के लिए डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों बहनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने नीतीश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया गया है. फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. नाना के श्राद्धकर्म में जा रहे परिवार के जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन