निगरानी के हत्थे चढ़ा राजस्व कर्मचारी

गया: पटना से आयी निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को गया जिले के नगर (चंदौती) अंचल के राजस्व कर्मचारी (हलका नंबर-दो) शत्रुघ्न सिंह को एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ लिया. वह अरवल जिले के निवासी बताये जाते हैं. उनका परिवार जहानाबाद में रहता है. फिलहाल, वह गया शहर के कोतवाली […]
गया: पटना से आयी निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को गया जिले के नगर (चंदौती) अंचल के राजस्व कर्मचारी (हलका नंबर-दो) शत्रुघ्न सिंह को एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ लिया. वह अरवल जिले के निवासी बताये जाते हैं.
उनका परिवार जहानाबाद में रहता है. फिलहाल, वह गया शहर के कोतवाली थाने के मिरचैया गली में किराये के एक मकान में रहते हैं. जानकारी के अनुसार, उन्होंने चंदौती थाने के लखनो के इजहार आलम से जमीन दाखिल-खारिज के नाम पर 20,000 रुपये की मांग की थी. 2000 रुपये इजहार आलम दे चुका था. 10,000 रुपये देने शुक्रवार को उनके आवास पर आया था. निगरानी टीम में शामिल डीएसपी मो जमरूद्दीन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें शहर के एक होटल में रख कर घंटों पूछताछ की और कार्रवाई की.
नगर अंचलाधिकारी (सीओ) धीरज कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी शत्रुघ्न सिंह के कामकाज के अधीन कंडी, नवादा व सिपाही लेन सहित उसके आसपास का शहरी क्षेत्र का इलाका आता था.
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रही गहमागहमी : राजस्व कर्मचारी शत्रुघ्न सिंह को रंगे हाथों घूस लेते पकड़े जाने की सूचना शुक्रवार की सुबह 10 बजते-बजते गया शहर में फैल गयी. इस घटना को लेकर नगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में घंटों गहमागहमी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










