ePaper

गया: बारिश के बाद तीन घर गिरे पीड़ितों ने लगायी गुहार

Updated at : 02 Oct 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
गया: बारिश के बाद तीन घर गिरे पीड़ितों ने लगायी गुहार

गया : प्रखंड में भारी बारिश के बाद जल-जमाव से कच्चे घरों का गिरना शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद मकान का आधा हिस्सा धीरे-धीरे कर गिर रहा है. इस संबंध में रसलपुर पंचायत के उप सरपंच उर्मिला देवी ने बताया कि नगर प्रखंड के रसलपुर व गन्नु बिगहा गांव […]

विज्ञापन
गया : प्रखंड में भारी बारिश के बाद जल-जमाव से कच्चे घरों का गिरना शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद मकान का आधा हिस्सा धीरे-धीरे कर गिर रहा है.
इस संबंध में रसलपुर पंचायत के उप सरपंच उर्मिला देवी ने बताया कि नगर प्रखंड के रसलपुर व गन्नु बिगहा गांव में तीन मकान गिर गये हैं. उन्होंने बताया कि सुरेंद्र दास, कुंदन दास व नंदन किशोर कुमार का घर गिर जाने के बाद रहने का जगह नहीं मिल रहा है. वहीं पीड़ित ने उप सरपंच से गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर क्षतिग्रस्त मकान का आकलन कराये जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन