मुख्यमंत्री आज गया में योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

गया़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गया के गांधी मैदान में सभा करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री 232.80 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व 321.60 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. सीएम के इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे. इनमें शिक्षा मंत्री डाॅ कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कृषि […]
विज्ञापन
गया़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गया के गांधी मैदान में सभा करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री 232.80 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व 321.60 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. सीएम के इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे.
इनमें शिक्षा मंत्री डाॅ कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार, सांसद विजय कुमार, जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद, औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, विधायक जीतन राम मांझी, समता देवी आदि शामिल होंगे. सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री आयुक्त कार्यालय में प्रमंडल के सभी जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. वह रात गया में ही रुकेंगे. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




