जंक्शन पर नहीं दूर की जा सकी है पानी की समस्या, यात्री हलकान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

गया : गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से ही गया जंक्शन पर पानी की समस्या शुरू हो गयी थी. लगभग दो महीना बीतने के बाद भी जंक्शन पर व्याप्त पानी की समस्या में अब तक सुधार नहीं हो सका है. अलबत्ता स्थानीय रेल प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता के कारण प्लेटफॉर्मों पर लगे […]
विज्ञापन
गया : गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से ही गया जंक्शन पर पानी की समस्या शुरू हो गयी थी. लगभग दो महीना बीतने के बाद भी जंक्शन पर व्याप्त पानी की समस्या में अब तक सुधार नहीं हो सका है. अलबत्ता स्थानीय रेल प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता के कारण प्लेटफॉर्मों पर लगे कई नलों के खराब रहने से पानी की बर्बादी अब भी हो रही है.
हालांकि प्रभात खबर में खबर छपने के बाद कई खराब नलों को बदला भी गया है. लेकिन, कई खराब नलों की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी है. वहीं, दूसरी ओर रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर लगीं छह वाटर कूलिंग मशीनों में दो मशीनें अब भी खराब हैं.
इतना ही नहीं मोटर पंपिंग स्टेशनों की जमीनी सतह में पानी का लेयर घटने से रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई में भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. जानकारों की माने तो लगभग हर दो घंटे बाद स्टेशन के नलों में पानी की सप्लाई बंद हो जाती है. इसके कारण यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है. यहां तक कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्मों पर लगायी गयीं कई वाटर वेंडिंग मशीनों में ट्रेन आने के बाद भी ताला लटका रहता है.
रविवार को कुछ इसी तरह की स्थिति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार व पांच की रही. इन प्लेटफॉर्मों पर वाटर वेल्डिंग मशीनों में दो मशीनों में दोपहर में ताला लटका हुआ था. प्लेटफॉर्म संख्या चार पर गया पटना मेमू ट्रेन व प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर आनंद विहार एक्सप्रेस खड़ी थी. इसके अलावा इन प्लेटफॉर्मों पर लगे कई नलों से पानी भी नहीं गिर रहा था.
रेलवे स्टेशन पर व्याप्त इस पानी की समस्या से रोज सैकड़ों यात्री खाली बोतल लेकर पानी के लिये प्लेटफॉर्म पर भटकते रहते हैं. इस बारे में पूछने पर वाटर वेंडिंग मशीन के एक कर्मचारी ने बताया कि पाइप के कनेक्शन में खराबी आने से पानी का सप्लाई नहीं हो रहा है. इसके कारण वाटर वेंडिंग मशीन काम नहीं कर रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
रेलवे स्टेशन पर अब पानी की कोई दिक्कत नहीं है. खराब वाटर कूलिंग मशीनों को ठीक करा दिया गया है. यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण कुछ समय चलने के बाद वाटर कूलिंग मशीन का पानी नॉर्मल हो जाता है. ठंडा होने के लिए कुछ समय का अंतराल जरूरी है, जो मशीन को नहीं मिल पाता है.
स्टेशन पर खराब नलों की मरम्मत का काम चल रहा है. दो दिनों के भीतर खराब नलों को ठीक कर करा लिया जायेगा. रेलवे स्टेशन पर पानी सप्लाई के लिये लगे पंपिंग मोटर स्टेशन ठीक काम कर रहा है. इसे पर्याप्त मात्रा में रेलवे स्टेशन को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. कभी-कभी बिजली के चले जाने से रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई प्रभावित हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




