गया : जहरीला खाना खाने से दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Updated at : 12 May 2019 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
गया : जहरीला खाना खाने से दो की मौत, एक की हालत नाजुक

लिट्टी में मंगरैला की जगह डाल दिया थाइमेट गया के डोभी प्रखंड के पट्टी गांव की घटना डोभी/बाराचट्टी (गया) : जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के दो की मौत हो गयी व एक की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक की पहचान डोभी प्रखंड के पट्टी गांव के के रहनेवाले बुलू प्रजापति व […]

विज्ञापन
लिट्टी में मंगरैला की जगह डाल दिया थाइमेट
गया के डोभी प्रखंड के पट्टी गांव की घटना
डोभी/बाराचट्टी (गया) : जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के दो की मौत हो गयी व एक की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक की पहचान डोभी प्रखंड के पट्टी गांव के के रहनेवाले बुलू प्रजापति व उनकी पत्नी कैली देवी के रूप में हुई है.
चितरंजन कुमार को चिंताजनक स्थिति में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, वृद्ध दंपती की देखरेख के लिए गांव में नाती को रखा था. रात में घर में खाने के लिए लिट्टी बनाया गया था. उसमें गलती से मंगरैला जगह थाइमेट (जहर) डाल दिया. परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये.
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे चितरंजन कुमार को उलटी व दस्त होने लगा. इधर शनिवार की सुबह 72 वर्षीय कैली देवी की हालत खराब हो गयी. लोग उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी. इसके 75 वर्षीय बुलू प्रजापति की हालत घर में बिगड़ने लगी. उसे लेकर लोग पीएचसी जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन