गया : कुशीनगर से गया जल्द ही शुरू होगी विमान सेवा

Updated at : 17 Feb 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
गया : कुशीनगर से गया जल्द ही शुरू होगी विमान सेवा

गया : कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व धार्मिक नगरी गया व लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू हाेने जा रही है. अब कुशीनगर एयरपाेर्ट भी गुलजार हो जायेगा. इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है. कुशीनगर एयरपोर्ट से जहां लखनऊ की यात्रा एक घंटे में पूरी होगी वहीं गया जिले की […]

विज्ञापन
गया : कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व धार्मिक नगरी गया व लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू हाेने जा रही है. अब कुशीनगर एयरपाेर्ट भी गुलजार हो जायेगा. इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है.
कुशीनगर एयरपोर्ट से जहां लखनऊ की यात्रा एक घंटे में पूरी होगी वहीं गया जिले की महज एक घंटे में. हवाई सेवा शुरू होने से कुशीनगर के अलावा गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज समेत बिहार के पड़ोसी जिलों के लोगों को काफी सुविधा मिल जायेगी. गाैरतलब है कि गया कई मायने में प्रसिद्ध है. यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. साथ ही यहां लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने आते हैं. यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है.
गया एयरपाेर्ट से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं. गया से दिल्ली घरेलू विमान सेवा भी चालू है. बाैद्ध श्रद्धालुआें की प्रमुख नगरी हाेने के कारण बाैद्ध सर्किट से जुड़े स्थलाें से विमान सेवा शुरू हाेने से तीर्थयात्रियाें की संख्या में इजाफा हाेेगा. इससे अर्थव्यवस्था काे लाभ पहुंचेगा.
नागर विमानन मंत्रालय की स्कीम ‘उड़ान-3’ के तहत कुशीनगर एयरपोर्ट से दोनों उड़ानें शुरू होंगी. इसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो गयी हैं.
उम्मीद जतायी जा रही है कि पार्किंग व प्रदेश सरकार की ओर से कुछ औपचारिकताएं बची हैं जिसे पूरी करने की प्रक्रिया की जा रही है. यहां से उड़ान शुरू करने के लिए टर्बो एविएशन को जिम्मेदारी मिली है. उसने तैयारियां पूरी कर ली हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन