ATM से नकदी नहीं निकाल पाने पर मशीन चुरा ले जा रहे थे चोर, कार का टायर फटने पर एटीएम सहित कार छोड़ भागे अपराधी

Updated:
विज्ञापन
ATM से नकदी नहीं निकाल पाने पर मशीन चुरा ले जा रहे थे चोर, कार का टायर फटने पर एटीएम सहित कार छोड़ भागे अपराधी

गया : जिले में एटीएम से नकदी निकालने में नाकाम होने पर चोरों ने एटीएम को ही चुरा लिया. मंगलवार की सुबह एक लावारिस हालत में बरामद कार से एटीएम को बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर बोधगया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. […]

विज्ञापन

गया : जिले में एटीएम से नकदी निकालने में नाकाम होने पर चोरों ने एटीएम को ही चुरा लिया. मंगलवार की सुबह एक लावारिस हालत में बरामद कार से एटीएम को बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर बोधगया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के बोधगया की धर्मारण्य वेदी के पास मंगलवार की सुबह लावारिस हालत में पड़ी एक कार से एटीएम को बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतीत होता है कि कार का टायर फटने के बाद गाड़ी छोड़कर अपराधी फरार हो गये. एटीएम लदी कार को देखने के लिए स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बोधगया की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने मौके से एक गैस कटर भी बरामद किया है. मिली सूचना के मुताबिक, विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरीटांड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है. घटना के संबंध में सिटी एसपी अनिल कुमार ने बताया कि एक एटीएम चोरों द्वारा चुरा लिया गया था. इसे बाद में एक कार से बरामद किया गया है. देखने से प्रतीत होता है कि मशीन से नकदी नहीं निकाल पाने पर चोर एटीएम को ही लेकर फरार हो रहे थे. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन