गया : महिला शक्ति केंद्र के अब भी शुरू होने का इंतजार

गया : ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से शुरू की गयी महिला शक्ति केंद्र जिले में अब तक नहीं चालू हो सका है. केंद्र खोलने की पूरी प्रक्रिया स्टेट लेवल पर फाइलों में ही दबी हुई है. हालांकि शुरुआत में तेजी से कवायद हुई थी. इसके तहत जिला टास्क फोर्स का भी गठन कर […]
गया : ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से शुरू की गयी महिला शक्ति केंद्र जिले में अब तक नहीं चालू हो सका है. केंद्र खोलने की पूरी प्रक्रिया स्टेट लेवल पर फाइलों में ही दबी हुई है. हालांकि शुरुआत में तेजी से कवायद हुई थी. इसके तहत जिला टास्क फोर्स का भी गठन कर लिया गया था. लेकिन, इसके बाद की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई.
गौरतलब है कि महिला व बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में इस योजना की घोषणा की थी. इसके मद्देनजर जहां ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण से संबंधित सहायक सेवाओं को उपलब्ध कराया जाना था. साथ ही केंद्र पर आधी आबादी को सशक्तीकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया कराने का निर्देश दिया गाय था. योजनाओं की जानकारी मुहैया कराने के लिए तीन कर्मियों की बहाली होनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










