बांकेबाजार में उच्च शिक्षा का नया सवेरा, राजकीय डिग्री महाविद्यालय का भव्य शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

बांकेबाजार डिग्री कॉलेज सांकेतिक तस्वीर

digri callege ka udghatn aj

विज्ञापन

प्रतिनिधि बांकेबाजार प्रखंड के विद्यार्थियों के लिए 15 जुलाई का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है. वर्षों से क्षेत्र की मांग पूरी होने के बाद अब राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बांकेबाजार में महाविद्यालय शुभारंभ समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. समारोह पूर्वाह्न 10:30 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा. जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद एवं समाजसेवी इंद्रदेव सिंह करेंगे. वहीं स्थानीय विधायक दीपा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करेंगी. मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार मंगलम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा जिला परिषद सदस्य कौशल कुमार वर्मा, प्रखंड के कई जनप्रतिनिधियों गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. यह महाविद्यालय बांकेबाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनेगा. अब छात्र- छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे शिक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है. महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. रश्मि कुमारी ने क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बांकेबाजार क्षेत्र में उच्च शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन