गया जी के नीमचक बथानी में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, अब स्थानीय छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा

Updated:
विज्ञापन

अतरी विधायक रोमित कुमार एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा फीता काटकर राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ करते

Gaya Ji Degree College : नीमचक बथानी प्रखंड को मिली उच्च शिक्षा की सौगात, नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ हो गया है. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को अब अपनी पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

Gaya Ji Degree College : गया जी जिले के नीमचक बथानी प्रखंड में बुधवार को नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया. महाविद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ महाविद्यालय का उद्घाटन

प्रखंड की मई पंचायत स्थित बेसिक स्कूल के समीप बने राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. इसके बाद स्थानीय स्तर पर अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर महाविद्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया.

ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोमित कुमार ने कहा कि महाविद्यालय की शुरुआत से नीमचक बथानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने से विशेष रूप से छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा.

महाविद्यालय में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर आनंद ने बताया कि यह नीमचक बथानी प्रखंड का पहला राजकीय डिग्री महाविद्यालय है. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में फिलहाल प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद सिंह और प्रोफेसर डॉ. परमानंद राम की पदस्थापना की गई है. जल्द ही नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी तथा चरणबद्ध तरीके से अन्य शिक्षकों और कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी.

पहले दिन दो छात्राओं ने कराया नामांकन

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि उद्घाटन के दिन दो छात्राओं आशा कुमारी और रिंकू कुमारी ने नामांकन कराया. दोनों छात्राओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज खुलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा अब उच्च शिक्षा के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा.

शैक्षणिक विकास की दिशा में अहम कदम

महाविद्यालय के शुभारंभ को स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उनका कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने ही इलाके में उपलब्ध होगी और शिक्षा का स्तर बेहतर होगा.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मोहम्मद अयूब, रविंद्र राम, सुमित कुमार सौरव, सुमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष रसोश कुमार, लव जी, शोएब आलम, नीरू कुमार, पूर्व मुखिया अखिलेश यादव सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read : स्कूल जाते समय बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, शेरघाटी में छठी के छात्र की मौत, तीन घायल



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन