गया जी : आजाद पार्क में 14 सितंबर से शुरू होगा 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव, लगेगी 11 फुट ऊंची प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

गया के आजाद पार्क में 14 सितंबर से 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव का आयोजन होगा. इस दौरान भव्य पंडाल और स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य का प्रवचन मुख्य आकर्षण होंगे.

विज्ञापन

गेवाल बिगहा स्थित राधे-राधे भवन में रविवार को श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति की आयोजित बैठक में 14 सितंबर से गणेश उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम का आयोजन आजाद पार्क में किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम को लेकर भव्य व आकर्षक पंडाल बनायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया ने की. उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से गणपति उत्सव मनाया जा रहा है. इस बार यहां के श्रद्धालु पूणे के दगडू शेठ गजानन का दर्शन करेंगे. 13 सितंबर को आजाद पार्क में बप्पा की प्रतिमा विराजमान होगी. 14 सितंबर को सुबह आठ बजे से गणपति की पूजा आरंभ होगी. 24 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा व ढोल-बाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि शहर के माड़नपुर मुहल्ले के रहने वाले मूर्तिकार धर्मेंद्र कुमार गणपति की प्रतिमा बना रहे हैं. चांदी के मूषक का भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. प्रतिदिन भगवान को 100 किलो लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित की जायेगी.

जगतगुरु स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी का होगा प्रवचन

श्री गणेश उत्सव के सभी 10 दिन 14 से 23 सितंबर तक श्री रामानुज मठ के महंत जगतगुरु स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज का प्रवचन होगा. स्वामी जी प्रथम पूज्य गजानन पर प्रवचन देंगे. आरती के साथ कथा संपन्न होगी.

बैठक में विनोद जसरापुरिया, प्रदीप कुमार, प्राण मित्तल, राजेश झुनझुनवाला, अनिल स्वामी, शिरिष प्रकाश, विकास शर्मा, मणिलाल बारिक, रवि प्रकाश गुप्ता, कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा, डॉ सच्चिदानंद प्रेमी, अनंतधीश अमन, सुनील पोद्दार सहित समिति के कई अन्य सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन