पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की मदद करेंगे स्काउट-गाइड के बच्चे, ट्रैफिक से प्राथमिक इलाज तक संभालेंगे मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान स्काउट-गाइड के पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 के सफल आयोजन के लिए हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने कमर कस ली है. प्रशिक्षित स्काउट-गाइड देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और प्राथमिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग करेंगे.

विज्ञापन

Pitru Paksha Mela Scout Guide : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर रविवार को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय मुस्तफाबाद में तैयारी समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिला सचिव धनंजय शर्मा की देखरेख में हुई बैठक में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम के दौरान सेवा शिविर के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट गया अवधेश कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट जहानाबाद शंभू कुमार, भूपेंद्र कुमार, दिलीप तिवारी, जिला गाइडर अर्चना कुमारी, सर्वेंदु मिश्रा, पवन कुमार पांडे, गजाला परवीन, कुमार गौतम सिंह, अनुराग कुमार विश्वकर्मा व तर्पण शर्मा उपस्थित थे.

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेंगे प्रशिक्षित स्काउट-गाइड

बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षित बच्चे देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की निस्वार्थ सेवा में जुटेंगे.

गया जी जिले के विभिन्न प्रखंडों के उच्च व मध्य विद्यालयों से प्रशिक्षित स्काउट-गाइड मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे.

ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और प्राथमिक उपचार में करेंगे सहयोग

सेवा शिविर के दौरान स्काउट-गाइड के बच्चे ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और प्राथमिक उपचार में अपना सहयोग प्रदान करेंगे. इसके अलावा यात्रियों को चोरी, पॉकेटमारी और नशीले पदार्थों से बचाने के साथ-साथ जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.

बच्चों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास

वक्ताओं ने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में सेवा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का कार्य करता है.

Also Read : गया जी के ANMMCH में MBBS इंटर्न से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, सीनियर रेजिडेंट पर केस दर्ज

पितृपक्ष मेले में बच्चे जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं के बीच बिहार और गया की सकारात्मक छवि बने.

स्काउट-गाइड प्रार्थना से बैठक की शुरुआत, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

बैठक की शुरुआत परंपरा के अनुसार स्काउट-गाइड प्रार्थना से हुई तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया. सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेले को सुचारू और सेवा भाव से संपन्न कराने का संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन