ट्रिपल जंप में अमरजीत ने जीता मेडल, टिकारी का बढ़ाया मान
मेडल जीतने वाले अमरजीत की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
सीबीएसई क्लस्टर-3 ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में मगध इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अमरजीत ने कांस्य पदक जीतकर टिकारी और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है.
रांची स्थित विकास विद्यालय के परिसर में 25 अगस्त को आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में मगध इंटरनेशनल स्कूल, टिकारी के छात्र अमरजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. दसवीं कक्षा के छात्र अमरजीत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ टिकारी क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अमरजीत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ टिकारी का नाम भी गौरवान्वित किया है. विद्यालय लौटने पर छात्र के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षकों और सहपाठियों ने उसे बधाई दी.
विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार ने कहा कि 21वीं सदी चुनौतियों से भरी हुई है. ऐसे में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है. विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को हर तरह की चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार किया जाए.
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के अंदर छिपी खेल प्रतिभा को निखारने और खेल-कूद के प्रति रुचि विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर मुकाम हासिल कर रहे हैं. अमरजीत की सफलता भी इसी प्रयास का परिणाम है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए