मौसम की मार: 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के करीब, गया में 2.7 डिग्री तक गिरा तापमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सूबे में ठंड का कहर जारी है. राजधानी पटना सहित गया और कई शहरों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. फिलहाल गया में 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के करीब आ गया है. रविवार को गया शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस […]
विज्ञापन
पटना : सूबे में ठंड का कहर जारी है. राजधानी पटना सहित गया और कई शहरों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. फिलहाल गया में 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के करीब आ गया है. रविवार को गया शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया में बीते 10 वर्षों में केवल 2014 के 30 दिसंबर को इससे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं, अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आयी. अधिकतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पूरे दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी रही. वहीं भागलपुर में भी पूरे दिन कोल्ड वेव की स्थिति रही. वहां भी न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में भी कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गयी है.
बीते तीन दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका हुआ है. शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को मामूली कमी अायी और शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पटना में भी पारा नीचे, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री से.
पटना व आसपास में चलेंगी ठंडी हवाएं
अनिसाबाद मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य के लगभग सभी शहरों के सर्दी बनी रहेगी. मौसम शुष्क रहेगा. वहीं दोपहर में फिलहाल कमोबेश धूप भी निकलती रहेगी. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी. गया में कोल्ड वेव का असर रहेगा.
वहीं पटना व आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं. इसके साथ ही सुबह देर से धूप निकलेगी. कोहरा का असर रहेगा. शाम को भी कोहरे को प्रभाव शाम छह बजे से ही शुरू होने के आसार हैं.
पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रविवार को झारखंड के रांची का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. वहीं, कांके आवास का न्यूनतम तापमान औसतन दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा. लखनऊ का न्यूनतम तापमान रविवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










