बिहार : गया में ट्रक ट्रेलर-आॅटोरिक्शा की टक्कर में एक महिला सहित 4 की मौत

Updated at : 18 Dec 2018 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गया में ट्रक ट्रेलर-आॅटोरिक्शा की टक्कर में एक महिला सहित 4 की मौत

गया : बिहार के गया जिले के डोभी थाना अंतर्गत गया-चतरा सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात एक ट्रक ट्रेलर और एक आॅटोरिक्शा के बीच टक्कर में आॅटोरिक्शा पर सवार एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी. डोभी थाना अध्यक्ष रविभूषण ने बताया कि मृतकों में धमनी गांव निवासी चोबा यादव (40), कुलेश्वर […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिले के डोभी थाना अंतर्गत गया-चतरा सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात एक ट्रक ट्रेलर और एक आॅटोरिक्शा के बीच टक्कर में आॅटोरिक्शा पर सवार एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी. डोभी थाना अध्यक्ष रविभूषण ने बताया कि मृतकों में धमनी गांव निवासी चोबा यादव (40), कुलेश्वर यादव (42), वीरेंद्र यादव(25) और कबूतरी देवी (40) शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि इस हादसे से उग्र स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने ट्रक ट्रेलर को आग के हवाले करते हुए मृतकों के आश्रितों को मुआवजा की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया. रविभूषण ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पहुंच कर लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में लग गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन