गया का फाइनल खेलने का सपना टूटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रभात खबर इंटर बिहार फुटबॉल (आओ गोल करें) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डीआरएम दानापुर की टीम गया पर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर गयी. शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. पाटलिपुत्र खेल परिसर के आउटडोर स्टेडियम में गुरुवार को हुए डे-नाइट मुकाबले में डीआरएम दानापुर ने एकतरफा मुकाबले में गया ग्लेडिएटर्स […]
विज्ञापन
पटना : प्रभात खबर इंटर बिहार फुटबॉल (आओ गोल करें) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डीआरएम दानापुर की टीम गया पर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर गयी. शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. पाटलिपुत्र खेल परिसर के आउटडोर स्टेडियम में गुरुवार को हुए डे-नाइट मुकाबले में डीआरएम दानापुर ने एकतरफा मुकाबले में गया ग्लेडिएटर्स को 2-0 से हराया. दोनों गोल दानापुर की टीम ने पहले हाफ में किया. खेल का पहला गोल दानापुर की टीम ने पेनाल्टी पर किया.
नौवें मिनट में दानापुर के स्ट्राइकर जयपाल सिंह सिरका ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. इस गोल के बाद दानापुर के खिलाड़ी आक्रामक खेल खेलने लगे जिसका फायदा टीम को मिला. पहले गोल के 11 मिनट बाद ही एके शर्मा ने खेल के 20वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी. इस बढ़त के बाद दानापुर के खिलाड़ी अभ्यास के मूड में आ गये और गेंद केवल इधर-उधर पास करने लगे.
इसका फायदा गया के स्ट्राइकर बप्पी बाउरी उठाने का प्रयास किये, लेकिन दानापुर के चपल गोलकीपर ने शानदार बचाव किया. खेल के दूसरे हाफ में भी गया के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे. हालांकि दूसरे हाफ में दानापुर के खिलाड़ियों को रफ खेल के लिए रेफरी दिवाकर कुमार ने पीला कार्ड दिखाया. 62वें मिनट में दानापुर के शिवांग कुमार और 78वें मिनट में जयपाल सिंह सिरका को पीला कार्ड दिखाया.
इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनीष गौड़ा, डिप्टी जेनरल मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा, पटना रीजन, आतिश चंद्रा चीफ मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा, पटना रीजन और सुधांशु जी, विधि प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पटना रीजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक कर किया.
मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि फुटबॉल को पूरे राज्य में बढ़ावा देने के लिए प्रभात खबर की यह पहल सराहनीय है. इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. ऐसे आयोजन लगातार हो, जिससे बिहार को खेल में नयी पहचान मिल सके. मौके पर प्रभात खबर के बिहार हेड अजय कुमार, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज हुसैन व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




