सामुदायिक भवन निर्माण में देरी पर भूख हड़ताल

Updated at : 17 Jun 2014 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक भवन निर्माण में देरी पर भूख हड़ताल

गया: डेल्हा क्षेत्र के बड़की डेल्हा धनियां बगीचा में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समक्ष डेल्हा समिति के बैनर तले भूख हड़ताल किया गया. भूख हड़ताल की अध्यक्षता विनोद कुमार विद्रोही ने की. हड़ताल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भूमि सुधार उपसमाहर्ता की मनमानी से 11 जून को […]

विज्ञापन

गया: डेल्हा क्षेत्र के बड़की डेल्हा धनियां बगीचा में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समक्ष डेल्हा समिति के बैनर तले भूख हड़ताल किया गया. भूख हड़ताल की अध्यक्षता विनोद कुमार विद्रोही ने की.

हड़ताल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भूमि सुधार उपसमाहर्ता की मनमानी से 11 जून को सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को अचानक रोक दिया गया.

इसकी जानकारी न तो संवेदक को दिया और न ही विभाग को दिया गया. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जमीन की नापी होने के बाद इसकी जानकारी उच्च न्यायालय पटना, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को भी दी जा चुकी है. फिर दोबारा भवन के नापी का क्या औचित्य. भूख हड़ताल में विनोद सिन्हा, किरण प्रसाद, वासुदेव पासवान, अजय कुमार, सूरज राधा, महेश कुमार, बालवेंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार, कैलाश मांझी, किसान नेता इंद्रदेव विद्रोही, राम जगन गिरी, नंद किशोर यादव, देवानंद पासवान, राज कुमारी देवी, झरी देवी, जानकी देवी व मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन