ePaper

टेस्ट कराने पर मुगल राजा के किसी मंत्री से मिल जायेगा साक्षी महाराज का DNA : JDU नेता, देखें वीडियो

Updated at : 26 Nov 2018 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
टेस्ट कराने पर मुगल राजा के किसी मंत्री से मिल जायेगा साक्षी महाराज का DNA : JDU नेता, देखें वीडियो

गया : जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा है कि साक्षी महाराज के डीएनए का टेस्ट कराया जायेगा, तो वह मुगल राजा के किसी मंत्री के डीएनए से मिल जायेगा. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखधाम मंदिर की जमीन को आसिफ […]

विज्ञापन

गया : जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा है कि साक्षी महाराज के डीएनए का टेस्ट कराया जायेगा, तो वह मुगल राजा के किसी मंत्री के डीएनए से मिल जायेगा. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखधाम मंदिर की जमीन को आसिफ धौला का बताते हुए कहा है कि साक्षी महाराज में दम है, तो इसकी जांच करा लें. वहीं, अयोध्या में उद्धव ठाकरे के जाने पर तंज कसते हुए कहा कि जितने भी लोग सड़क पर हंगामा कर रहे हैं, किसी में राम भक्ति नहीं है, ये सब सत्ता भक्ति, स्वार्थ भक्ति और परिवार भक्ति है.

जानकारी के मुताबिक, जदयू अल्पसंख्यक कमिटी के अध्यक्ष व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने गया सर्किट हाउस में भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने साक्षी महाराज के डीएनए पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर भाजपा सांसद साक्षी महाराज का डीएनए टेस्ट कराया जायेगा, तो मुगल राजा के किसी मंत्री से उनका डीएनए मिल जायेगा. उन्होंने साक्षी महाराज के जामा मस्जिद पर दिये बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ये लोग देश को कहां ले जा रहे हैं. मामला (राम मंदिर का) जब सुप्रीम कोर्ट में है, तो तथ्यों के साथ पेश आयें.’ उनकी यह बेचैनी बता रही है कि इन लोगों को मंदिर से कोई मतलब नही है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने क्या मंदिर बनाने का विरोध किया है? अब तो मामला मंदिर का है ही नहीं, मंदिर की जमीन के विवाद का है.

जदयू नेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखनाथ मंदिर पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘गोरखनाथ मंदिर की पूरी जमीन आसिफ धौला की है’. साक्षी महाराज में दम है, तो इसकी जांच करा लें. साथ ही अयोध्या में उद्धव ठाकरे के दौरे पर कहा कि ‘ये लोग जितने भी सड़क पर हंगामा कर रहे हैं, किसी में रामभक्ति नहीं है. ये सब सत्ता भक्ति, स्वार्थभक्ति और परिवार भक्ति है.’ आगे उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘महाराष्ट्र में शिवसेना की जमीन खत्म हो गयी है. इसलिए सेंधमारी करने आये हैं.’ उन्होंने कहा कि अभी देश में खुद को सबसे बड़ा धार्मिक साबित करने का कंपटीशन चल रहा है, लेकिन मोदी जी और योगी जी समझें कि देश आस्था और धर्म से नहीं, संविधान से चलता है. मालूम हो कि हाल ही में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि ‘काशी-मथुरा-अयोध्या छोड़ो, दिल्ली की जामा मस्जिद को तोड़ो. अगर सीढ़ियों से मूर्तियां ना निकलें, तो मुझे फांसी पर लटका देना.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन