ग्रामीणों ने धरने की चेतावनी दी

Updated at : 14 Jun 2014 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने धरने की चेतावनी दी

गया: नगर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में अब तक राशनकार्ड का वितरण नहीं हुआ. शुक्रवार को कई गांवों के दर्जनों लोग प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ आवास पहुंचे और बीडीओ को अपनी समस्याएं सुनायीं. ग्रामीणों ने शिकायत की कि पंचायत सेवकों व विकास मित्रों द्वारा उनलोगों को राशन कार्ड नहीं बांटा जा रहा है, जबकि […]

विज्ञापन

गया: नगर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में अब तक राशनकार्ड का वितरण नहीं हुआ. शुक्रवार को कई गांवों के दर्जनों लोग प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ आवास पहुंचे और बीडीओ को अपनी समस्याएं सुनायीं.

ग्रामीणों ने शिकायत की कि पंचायत सेवकों व विकास मित्रों द्वारा उनलोगों को राशन कार्ड नहीं बांटा जा रहा है, जबकि उनका नाम सूची में है.

विकास मित्रों का कहना है कि अभी दूसरे गांवों में राशनकार्ड बांटा जा रहा है. उनका नंबर नहीं आया है. इस कारण अभी उनलोगों में राशनकार्ड नहीं बांटा जा सकता. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर हमलोगों को जल्द से जल्द राशनकार्ड नहीं दिया गया तो प्रखंड कार्यालय पर धरना देंगे. बीडीओ रामाशीष राम ने ग्रामीणों से कहा कि अगर विकास मित्रों व पंचायत सेवकों की ओर से ऐसा जवाब मिलता है, तो उन लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. आपलोगों के बीच जल्द ही राशनकार्ड बांटा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन