बाल बच्चेदार प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी, मृतका के तीन और मृतक के हैं दो बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2018 2:52 PM
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में बाल बच्चेदार प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. चेरकी थाना क्षेत्र के तरवां गांव के रहनेवाले निलेश का मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में ससुराल था. वह यहां आता-जाता रहता था और कुछ समय पूर्व तक प्रेमिका के पति निलेश का ही […]
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में बाल बच्चेदार प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. चेरकी थाना क्षेत्र के तरवां गांव के रहनेवाले निलेश का मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में ससुराल था. वह यहां आता-जाता रहता था और कुछ समय पूर्व तक प्रेमिका के पति निलेश का ही ऑटो चलाया करता था. वर्तमान में प्रेमिका का पति गुजरात में रह रहा है.
इधर, घर में बच्चों व बूढ़ी सास के साथ पिपरहिया में रह रही महिला का निलेश के साथ अवैध संबंध बन गये व दोनों अक्सर मिलने-जुलने लगे. इसी दौरान बुधवार की रात को निलेश व महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. गांव के लोगों ने दोनों को रात में ही मगध मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचाया पर, निलेश रात में ही दम तोड़ दिया और महिला की मौत गुरुवार को हो गयी. मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मृतक महिला का मायका औरंगाबाद जिले के शाहपुर गांव में हैं. घटना की सूचना पर महिला के पिता, भाई व अन्य परिजन यहां पहुंचे थे. इस मामले में यूडी का केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










