पुलिस की बाइक को खुद की बता सेना के जवान ने ट्रैफिक पुलिस को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी घायल सेना का जवान व उसके साथी गिरफ्तार मानपुर : रविवार की देर रात पुलिस की बाइक को खुद की बाइक बता कर सेना का जवान व उसके साथी दो पुलिसकर्मियों से बुरी तरह से भिड़ गये. सेना के जवान व उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई तक कर डाली. मामला मुफस्सिल थाना […]
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मी घायल सेना का जवान व उसके साथी गिरफ्तार
मानपुर : रविवार की देर रात पुलिस की बाइक को खुद की बाइक बता कर सेना का जवान व उसके साथी दो पुलिसकर्मियों से बुरी तरह से भिड़ गये. सेना के जवान व उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई तक कर डाली. मामला मुफस्सिल थाना तक पहुंचा, तो जिस बाइक को सेना का जवान खुद की बाइक बता रहा था, वह जांच में पुलिस की ही निकली. इस पर पुलिस ने सेना के जवान व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, ट्रैफिक पुलिस के जवान जख्मी बताये जा रहे हैं. उन्होंने अपना इलाज जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल में कराया है.
घटना के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र एपीआर के निकट रविवार की देर रात यातायात पुलिस सरकारी बाइक पर सवार होकर थाना की ओर जा रहे थे. इसी बीच सेना के जवान ने उन्हें रोक लिया. यही नहीं जिस बाइक पर पुलिस कर्मी सवार थे उस बाइक को खुद की बाइक बताते हुए पुलिस कर्मियों से भिड़ गये. सेना के जवान का कहना था कि उसकी मोटरसाइकिल दो माह पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चोरी हो गयी थी. सेना के जवान और उसके साथ रहे साथियों ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ मारपीट भी की. यातायात पुलिस कर्मियों ने पुलिस प्रशासन की सरकारी बाइक होने की बात कही पर वे नहीं माने.
बात मुफस्सिल थाने तक पहुंच गयी. देर रात तक यातायात पुलिस को मुफस्सिल पुलिस ने बाइक की जांच-पड़ताल के बाद छोड़ दिया. यातायात पुलिस कर्मियों ने सिविल लाइन थाने में सेना के जवान व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इधर मुफस्सिल पुलिस सेना के जवान समेत चार युवकों को हिरासत में ले रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










