ePaper

ट्रेन से उतर रही युवती के साथ युवक ने की छेड़खानी

Updated at : 30 Aug 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से उतर रही युवती के साथ युवक ने की छेड़खानी

आरोपित युवक मनोज कुमार गया के वार्ड 12 का है रहनेवाला युवक ने ट्रेन पर चढ़ने के दौरान दिया घटना काे अंजाम गया : मंगलवार की रात गया स्टेशन पर दुर्गियाना एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक ने ट्रेन से उतर रही युवती के साथ छेड़खानी की. युवती दुर्गियाना एक्सप्रेस में धनबाद से सफर […]

विज्ञापन

आरोपित युवक मनोज कुमार गया के वार्ड 12 का है रहनेवाला

युवक ने ट्रेन पर चढ़ने के दौरान दिया घटना काे अंजाम
गया : मंगलवार की रात गया स्टेशन पर दुर्गियाना एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक ने ट्रेन से उतर रही युवती के साथ छेड़खानी की. युवती दुर्गियाना एक्सप्रेस में धनबाद से सफर कर गया पहुंची थी व ट्रेन के गया स्टेशन पर रुकने के बाद उतर रही थी. युवती के पुलिस को बताया कि वह ट्रेन के गया पहुंचने पर उतर रही थी. इसी बीच युवक ट्रेन में चढ़ रहा था. पर युवक ने ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी. विरोध करने पर युवक ने उसका हाथ पकड़ कर खींचना करना शुरू कर दिया. युवती ने इसकी शिकायत प्लेटफॉर्म पर तैनात जवानों से की. शिकायत के बाद रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. लेकिन, तब तक युवक वहां से भाग गया था. एक अन्य रेल यात्री ने बताया कि युवक अभी तुरंत एक नंबर प्लेटफॉर्म से निकल कर पाेर्टिको की ओर भागा है. युवती पुलिस को साथ लेकर पाेर्टिको की ओर गयी.
इसी दौरान युवक बाहर दिख गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान गया के वार्ड 12 स्थित माल-गोदाम के पास रहनेवाले लक्ष्मण राम के बेटे मनोज कुमार के रूप में की गयी है. युवती ने रेल थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मनोज कुमार नामक एक युवक ने दुर्गियाना एक्सप्रेस में एक युवती के साथ छेड़खानी की. युवती ने उक्त युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने युवक से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन