बिहार : शादी के लिए राजी नहीं होने पर 10वीं की छात्रा को मिठाई खिला कर किया दुष्कर्म

गया : शहर के सिविल लाइंस थाने के ब्राह्मणी घाट मल्लाह टोली निवासी 10वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में छात्रा के पिता ने मोहल्ले के ही मोनू नाम के लड़के के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना […]
गया : शहर के सिविल लाइंस थाने के ब्राह्मणी घाट मल्लाह टोली निवासी 10वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में छात्रा के पिता ने मोहल्ले के ही मोनू नाम के लड़के के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना था कि शिकायत के आधार पर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस संबंध में पीड़िता का कहना है कि लड़के के साथ उसकी लगभग डेढ़ साल से जान पहचान थी. सोमवार को जब वह रमना स्थित कन्या उच्च विद्यालय से निकली, तो मोनू उसे स्कूटी पर बैठा कर स्वराजपुरी रोड स्थित महावीर स्कूल के पास एक कमरे में ले गया. वहां लड़के ने उसे मिठाई खिलायी. मिठाई खाने के बाद वह अचेत हो गयी. करीब तीन बजे जब उसे होश आया, तो उसने घर पहुंच कर सारी बात अपने परिवार के लोगों को बतायी. इसके बाद उसके पिता ने सिविल लाइंस थाने पहुंच कर युवक मोनू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.
पीड़िता का यह भी कहना था कि मोनू उस पर अक्सर शादी के लिए दबाव बनाता था. सोमवार को भी उसके साथ स्कूटी से जाने के दौरान एक बार वह गाड़ी से कूद भी गयी थी, लेकिन उसने फिर से उसे जबरदस्ती स्कूटी पर बिठा लिया और कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




