आज से बिजली की पूरी व्यवस्था अपने हाथों में लेने की है तैयारी !
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के निदेशक (आॅपरेशन) अशोक कुमार व मुख्य अभियंता रंजीत कुमार रविवार को गया पहुंचे. देर शाम तक दोनों अधिकारियों ने एसबीपीडीसीएल के जिला स्तर के तमाम कर्मचारियों के साथ बैठक की. जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र में बिजली की बेहतर व्यवस्था कैसे होगी, इस पर […]
विज्ञापन
गया : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के निदेशक (आॅपरेशन) अशोक कुमार व मुख्य अभियंता रंजीत कुमार रविवार को गया पहुंचे. देर शाम तक दोनों अधिकारियों ने एसबीपीडीसीएल के जिला स्तर के तमाम कर्मचारियों के साथ बैठक की. जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र में बिजली की बेहतर व्यवस्था कैसे होगी, इस पर घंटों मंथन किया.
यहां तैनात किये गये तमाम इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर कहीं भी उपभोक्ताओं को समस्या नहीं होनी चाहिए. उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिक स्तर पर निबटाया जाना चाहिए. सूत्रों का कहना है कि एसबीपीडीसीएल सोमवार को किसी भी स्थिति में पूरी व्यवस्था अपने हाथों में लेने की तैयारी में है. अधिकारियों का आना भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है.
आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
इंडिया पावर प्रबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी पर सोमवार को सुनवाई होनी है. गया का करार खत्म कर दिये जाने और एसबीपीडीसीएल के साथ चल रहे विवाद को लेकर यह एसएलपी दायर किया गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के उच्च अधिकारी नयी दिल्ली में डेरा जमाये हैं. तमाम जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे अधिकारी अपने-अपने पक्ष में फैसले की उम्मीद रखे हुए हैं. फिलहाल पूरी स्थिति सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद स्पष्ट हो जायेगी.
रविवार को भी खुले काउंटर : इधर एसबीपीडीसीएल के कर्मचारियों ने शहर के सभी कलेक्शन काउंटर को रविवार को भी खोला. कर्मचारी पूरे दिन काउंटर पर बैठे रहे और लोगों से बिल जमा करवाया. कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए काउंटर खोले गये हैं. कंट्रोल रूम में मिल रही शिकायतों को भी निबटाने की कोशिश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










