वाह रे सफाई, यूरिनल के पास फैली रहती है गंदगी

गया : गया रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास स्थित यूरिनल के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है. रेलवे अधिकारियों द्वारा लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जाता है. लेकिन, एक बार भी यूनिरल के पास सफाई नहीं की जाती है. यही कारण है कि यूरिनल के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है. […]
गया : गया रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास स्थित यूरिनल के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है. रेलवे अधिकारियों द्वारा लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जाता है. लेकिन, एक बार भी यूनिरल के पास सफाई नहीं की जाती है. यही कारण है कि यूरिनल के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है. गंदगी देख रेल यात्री यूरिनल का इस्तेमाल नहीं करते हैं. रेल यात्रियों ने बताया कि सुबह-सुबह एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर छह नंबर तक साफ-सफाई होती है. लेकिन, जहां-तहां गंदगी फैली हुई है. लेकिन, इस ओर कोई ध्यान नहीं है. सफाई के दौरान प्लेटफॉर्म की सफाई की जाती है. लेकिन, किनारे-किनारे गंदगी को देखा भी नहीं जाता है. जीएम के आगमन को लेकर हर तरफ साफ-सफाई की जा रही है. लेकिन, यूरिनल के पास रेलवे अधिकारियों का ध्यान ही नहीं जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




