स्पेन के दंपती ने जुड़वां बच्चों को लिया गोद

मानपुर : लखीबाग मुहल्ला स्थित विशिष्ट दत्तक गृह केंद्र से बुधवार को स्पेन के दंपती ने जुड़वां बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के बाद गोद ले लिया. इस संबंध में विशिष्ट दत्तक गृह की निदेशक सह सामाजिक कार्यकर्ता पूनम कुमारी ने बताया कि पिछले चार माह से स्पेन के रहने वाले व्यापारी फ्रेंसिको जेवियर ब्रशेन्स मेटिओ […]
मानपुर : लखीबाग मुहल्ला स्थित विशिष्ट दत्तक गृह केंद्र से बुधवार को स्पेन के दंपती ने जुड़वां बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के बाद गोद ले लिया. इस संबंध में विशिष्ट दत्तक गृह की निदेशक सह सामाजिक कार्यकर्ता पूनम कुमारी ने बताया कि पिछले चार माह से स्पेन के रहने वाले व्यापारी फ्रेंसिको जेवियर ब्रशेन्स मेटिओ व उनकी पत्नी सोनिया आर्यो गुजमन ने दत्तक गृह में पल रहे 12 अक्टूबर 2012 को जन्मे नवीन कुमार व उसकी बहन नयना कुमारी को विशेष कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गोद ले लिया. स्पेनिश दंपती के पहले से कोई बच्चा नहीं है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गया व्यवहार न्यायालय के न्यायमूर्ति त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के आदेश पर बच्चे को गोद लेने की सहमति मिली. दोनों बच्चों की मॉनेटरिंग सेंट्रल एडॉप्ट रिर्सच सेंटर(कारा)करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




