गया : बैंक के सामने से टोल प्लाजा के 25 लाख रुपये दिनदहाड़े लूट कर भागे अपराधी, पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा

औरंगाबाद : गया के आमस टोल प्लाजा के 25 लाख रुपये लूट कर शुक्रवार को अपराधी भाग निकले. वहीं, अपराधियों का पीछा करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा है. बताया जाता है कि साथ में लूट कर ले जा रही 25 लाख रुपये लेकर अपराधी फरार हो गये. अपराधियों के पास से […]
औरंगाबाद : गया के आमस टोल प्लाजा के 25 लाख रुपये लूट कर शुक्रवार को अपराधी भाग निकले. वहीं, अपराधियों का पीछा करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा है. बताया जाता है कि साथ में लूट कर ले जा रही 25 लाख रुपये लेकर अपराधी फरार हो गये. अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, आमस टोल प्लाजा के कर्मी 25 लाख रुपये लेकर शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे. बैंक के बाहर से अपराधियों ने टोल प्लाजा कर्मी से 25 लाख रुपये लूट लिये. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों का पीछा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है. वहीं, दो अन्य अपराधी 25 लाख रुपये लेकर भागने में सफल रहे. टोल प्लाजा कर्मी पैसे को जमा करने के लिए बैंक गये थे. बैंक के पास ही अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. मौके पर आमस थाना प्रभारी, शेरघाटी डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










