सांसद राजाराम सिंह ने रेलवे बैठक में उठाए औरंगाबाद के मुद्दे, नई रेल लाइन, ओवरब्रिज और ट्रेनों के ठहराव की मांग

Updated:
विज्ञापन
रेल विकास को लेकर सांसद राजाराम सिंह ने उठाए कई अहम मुद्दे, नई रेल लाइन, ओवरब्रिज और ट्रेनों के ठहराव की मांग

बैठक में शामिल काराकाट सांसद राजाराम सिंह एवं अन्य

Aurangabad News: काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजाराम सिंह ने पूर्व मध्य रेलवे की मंडल संसदीय समिति की बैठक में औरंगाबाद के रेल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. नई रेल लाइनों के निर्माण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के सुझाव दिए गए.

विज्ञापन

Aurangabad News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, पूर्व मध्य रेलवे की मंडल संसदीय समिति की बैठक मुगलसराय स्थित डीआरएम कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजाराम सिंह ने क्षेत्र के रेल विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए.

बैठक में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सत्यपाल सिंह, मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

नई रेल लाइनों के निर्माण की मांग

सांसद राजाराम सिंह ने औरंगाबाद. बिहटा रेल लाइन, डेहरी. बंजारी नई रेल लाइन और डेहरी. नासरीगंज. बिक्रमगंज. डुमरांव होते हुए बलिया तक नई रेल लाइन निर्माण की मांग रखी.

इसके अलावा उन्होंने डेहरी में रेल कारखाना स्थापित करने का प्रस्ताव भी रेलवे अधिकारियों के सामने रखा.

दाउदनगर और सोननगर में यात्री सुविधाओं पर जोर

सांसद ने दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी शहर इलाके में रेलवे आरक्षण काउंटर खोलने की मांग की.

उन्होंने सोननगर (बारुण) में डबल लेन अंडरपास बनाने, वर्तमान अंडरपास के विस्तार और बारुण. दाउदनगर रोड से सोननगर रेलवे स्टेशन तक ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव रखा.

इसके साथ ही सोननगर स्टेशन पर कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों का ठहराव दोबारा शुरू करने, पेयजल सुविधा, एस्केलेटर और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

कई स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग

सांसद ने अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के पश्चिम चिचमी. दुधैला रेलवे क्रॉसिंग, औरंगाबाद. पचरुखिया रोड के फेशर रेलवे क्रॉसिंग और अंकोरहा स्टेशन के समीप गेट संख्या 15 पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई.

उन्होंने पाली पुल, डेहरी के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए इसे जल्द पूरा कराने की मांग की.

डेहरी ऑन सोन स्टेशन के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव

सांसद राजाराम सिंह ने डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के व्यापक आधुनिकीकरण का प्रस्ताव भी रखा.

उन्होंने स्टेशन के दक्षिण पश्चिम दिशा में नया प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, डॉरमेट्री, प्लेटफॉर्म विस्तार, नए प्लेटफॉर्म सात और आठ का निर्माण, यात्री शेड, लिफ्ट, एस्केलेटर, वाटरिंग सिस्टम, पार्किंग सुविधा और ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट की मांग की.

इसके अलावा स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का सुझाव भी दिया.

पर्यटन स्थलों को रेलवे स्टेशन से जोड़ने का सुझाव

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद ने स्टेशन परिसर में झारखंडी महादेव मंदिर, तुतला भवानी धाम, रोहतासगढ़ किला और इंद्रपुरी डैम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के चित्र प्रदर्शित करने का प्रस्ताव दिया.

उन्होंने कहा कि इससे बाहर से आने वाले यात्रियों को क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी.

ट्रेनों के ठहराव से लाखों यात्रियों को मिलेगा लाभ

सांसद ने डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, अंकोरहा और चनका घोसिया कला स्टेशनों पर कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी.

उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों के लागू होने से काराकाट संसदीय क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

औरंगाबाद में आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र का वर्षगांठ उत्सव


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन