औरंगाबाद में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सुरभि समिति की बैठक, कोलकाता की अलग-अलग गुफाओं की आकृति में बनेगा भव्य पंडाल

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जहाँ सुरभि दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष एक अनोखे गुफानुमा पंडाल का निर्माण करने की योजना बना रही है. कोलकाता से पंडाल की आकृतियों के प्रस्ताव मांगे गए हैं.

विज्ञापन

Durga Puja : औरंगाबाद में अंबा में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है. एक तरफ नबीनगर रोड में सुरभि दुर्गा पूजा समिति तो दूसरी तरफ औरंगाबाद रोड में श्री मां दुर्गा पूजा समिति के सदस्य तैयारी में जुट गए हैं. इसके लिए कमिटी गठित कर हर बिंदु पर चर्चा की जा रही है. शुक्रवार की शाम नबीनगर रोड में पूजा स्थल पर सुरभि दुर्गा पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समिति सदस्यों के अलावा आसपास के श्रद्धालु बुद्धिजीवी व व्यवसायी भी शामिल हुए. बैठक के दौरान पूजा की तैयारी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस क्रम में पूजा पंडाल निर्माण, लाइटिंग, प्रसाद वितरण एवं संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की गई. इस क्रम में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मां का पंडाल निर्माण गुफानुमा कराया जाएगा. सदस्यों ने मां वैष्णो देवी का गुफा, गुप्ता धाम का गुफा समेत अलग-अलग देश के विभिन्न हिस्सों में गुफा नुमा मंदिर की आकृति देने पक्ष बातें रखी. हालांकि गुफा के स्वरूप के इस संबंध में स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका.

कोलकाता से अलग-अलग गुफा की आकृति का प्रस्ताव

यह तय किया गया कि पंडाल निर्माण के लिए कोलकाता से अलग-अलग गुफा की आकृति का प्रस्ताव मांगा गया है, उनके द्वारा प्रस्ताव दिए जाने के बाद समिति द्वारा अगली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा. बैठक में अचार्य राजकुमार शास्त्री, सत्येंद्र आजाद, डॉ लव कुमार वर्मा, पंकज गुप्ता, अंकित सोनी. भोला पासवान, राजू गुप्ता, रंजीत सोनी, दीपक कुमार आदि थे.

अलग-अलग ग्रुप बनाकर कार्यों की जिम्मेवारी

बैठक में समिति सदस्यों के सदस्यता शुल्क पर चर्चा की गई. इसके साथ ही सदस्यों को अलग-अलग ग्रुप बनाकर कार्यों की जिम्मेदारी सोपी गई. पूजा पंडाल का निर्माण, पूजा सामग्री, प्रसाद व्यवस्था, लाइटिंग, चंदा वसूली, सांस्कृतिक गतिविधि समेत अलग-अलग कार्यों की जिम्मेवारी सोपी गयी. अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को अनुशासन में रहकर कार्यों का निष्पादन करने की बात कही. उन्होंने कहा कि दर्शन पूजन के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए सभी सदस्य तत्पर रहेंगे.

तीन से चार दिनों तक नौटंकी आयोजित करने पर चर्चा

बैठक के दौरान इस वर्ष नौटंकी आयोजन का निर्णय लिया गया. यह आयोजन लगातार तीन से चार दिनों तक का होगा. इसके लिए सभी समिति सदस्यों से राय मांगा गया. समिति के संरक्षक प्रवीण कुमार, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत कुमार निशांत (पप्पू) श्रवण कुमार, अमय पाण्डेय, पारस गुप्ता, एडी सोनी, शिव राजा, ध्रुव कुमार, भोला सिंह, प्रभात कुमार, गोलू कुमार, अजीत सोनी, विशाल सोनी, अनमोल कुमार गुप्ता, शुभम गुप्ता, रितेश कुमार, रजनीश कुमार, पंकज आदि समिति सदस्यों ने नौटंकी का आयोजन करने पर अपनी सहमति जताई. सदस्यों ने कहा कि एक रात कमिटी के साथियों के साथ अलग-अलग ग्राम संगठन से जुड़े कलाकारों को मौका दिया जाएगा. नाटक के मंचन को लेकर प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

बेहतर लाइटिंग की होगी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधि पर रहेगी नजर

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा पंडाल के साथ-साथ मुख्य सड़क पर बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधि पर नजर रखा जाएगा. अध्यक्ष ने बताया कि पूजा पंडाल के साथ ही पंडाल के बाहर अलग-अलग जगहो पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. ताकि हर गतिविधि का नजर रखा जा सके. इसका मॉनिटरिंग पूजा समिति के कार्यालय से किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल की समीप प्रोजेक्टर भी लगाए जाएंगे. असामाजिक तत्व के लोग किसी तरह की परेशानी खड़ा ना करें, इसके लिए समिति पूर्व से ही तत्पर है. मां के दर्शन हेतु महिला एवं पुरुष वर्ग के श्रद्धालुओं को पंडाल जाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन