औरंगाबाद : रफीगंज में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत दो घायल
रफीगंज के कियाखाप के पास ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर ऑटो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. घायलों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के धमनी खैरा गांव निवासी शशिकांत राम के पुत्र श्रीकांत कुमार और मदनपुर थाना क्षेत्र के आर्ट गांव निवासी अनिल राम की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है.
आपके शहर में
परिजनों के अनुसार, श्रीकांत कुमार अपनी बुआ रंजू देवी को बाइक से लेकर कासमा जा रहे थे. इसी दौरान रफीगंज की ओर से आ रहे ऑटो ने कियाखाप पेट्रोल पंप के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.
डायल-112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. श्रीकांत कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं रंजू देवी का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.
ऑटो चालक की तलाश में जुटी पुलिस
रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया जा रहा है. ऑटो चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए