गुजरात, हिमाचल चुनावों में जीत दर्ज करेगी भाजपा : रविशंकर प्रसाद

गया : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि भाजपा गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी. कानून एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री ने कहा कि मतदाताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में […]
गया : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि भाजपा गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी. कानून एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री ने कहा कि मतदाताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है. उन्होंने संवाददाताओं से यहां कहा, गुजरात के लोग मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य में हुई आर्थिक प्रगति और कानून-व्यवस्था की शानदार स्थिति को भूले नहीं हैं. भाजपा राज्य में सहज जीत हासिल करेगी.
केंद्रीयमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में भी स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करेगी. इन दोनों राज्यों में मतों की गणना 18 दिसंबर को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




