नवोदय विद्यालय में फर्जीवाड़ा, 17 बच्चों के नामांकन के कागजात निकले फर्जी

Updated at : 12 Feb 2021 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में फर्जीवाड़ा, 17 बच्चों के नामांकन के कागजात निकले फर्जी

सदर प्रखंड के करमलीहाता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग छह के नामांकन में व्यापक फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. जांच के बाद 17 नामांकन फर्जी पाये गये हैं, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है.

विज्ञापन

मनीष गिरि, सीवान. सदर प्रखंड के करमलीहाता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग छह के नामांकन में व्यापक फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. जांच के बाद 17 नामांकन फर्जी पाये गये हैं, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है.

नामांकन के दौरान अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत किये गये डॉक्यूमेंट पर शक होने के बाद नामांकित 70 बच्चों की जांच करायी गयी. इनमें 17 बच्चों का नामांकन फर्जी कागजात प्रस्तुत कर कराने का मामला प्रकाश में आया है. कुल नौ बिंदुओं पर जांच की गयी थी. इसमें बच्चों का जिले के भीतर प्राथमिक स्कूलों में वर्ग तीन, चार व पांच में पढ़ना प्रमुख था.

जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ग छह में 80 सीटें हैं. नामांकित 70 बच्चों में 26 बच्चों द्वारा सौंपे गये डॉक्यूमेंट पर फर्जीवाड़े का शक था. नवोदय विद्यालय समिति के नियमों के अनुसार बच्चों को जिस जिले के नवोदय विद्यालय में नामांकन कराना होता है, उस जिले में उसे वर्ग तीन, चार व पांच में सरकारी विद्यालयों या विभाग द्वारा स्वीकृत निजी विद्यालय में पढ़ना जरूरी है. इधर, 26 बच्चों द्वारा नामांकन के समय जो कागजात सौंपे गये थे, वे सभी दूसरे जिलों के हैं.

वहीं वे सीवान के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में वर्ग तीन, चार व पांच में अध्ययन का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था. इस पर विभाग को शंका हुई. विद्यालय प्रशासन को शंका थी कि यदि उसके अभिभावक यहां सर्विस या व्यवसाय नहीं करते है, तो दूसरे जिले के इतने छोटे बच्चे इतनी दूर कैसे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे.

प्राचार्य डॉ शशि भूषण मिश्र की मानें तो नामांकन के बाद समीक्षा के दौरान मामला सामने आने पर 26 बच्चों सहित नामांकित सभी 70 बच्चों की सूची विद्यालय के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी को सौंप दी गयी थी.

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था. इसके बाद डीइओ मो मोतीउर रहमान ने डीपीओ एसएसए के माध्यम से सभी बीइओ को जांच का निदेश दिया था. जांच में 17 बच्चों द्वारा नामांकन के समय प्रस्तुत किये गये कागजात फर्जी निकले.

जताया आभार

स्थानीय शिक्षा विभाग द्वारा बारीकी से गयी जांच पर प्राचार्य ने डीइओ सहित इसमें शामिल सभी कर्मियों व पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है. साथ ही प्राचार्य ने विद्यालय के अध्यक्ष सह डीएम अमित कुमार पांडे के प्रति विशेष आभार जताया है. उन्होंने प्रमुखता से जांच के लिए डीइओ को निर्देशित किया था.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन