बिहार में हज यात्रा के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी, इस तारीख को जायेगा पहला जत्था, देखें जिलेवार सूची

राज्य से हज यात्रियों का पहला जत्था 18 जून को कोलकाता इंबारकेशन प्वाइंट से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेगा. राज्य के विभिन्न जिलों के हज यात्रियों के लिए फ्लाइट शेड्यूल व कोलकाता हज भवन में रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया गया है.
पटना. बिहार राज्य हज कमेटी की ओर से हज यात्रा के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है. राज्य से हज यात्रियों का पहला जत्था 18 जून को कोलकाता इंबारकेशन प्वाइंट से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेगा. राज्य के विभिन्न जिलों के हज यात्रियों के लिए फ्लाइट शेड्यूल व कोलकाता हज भवन में रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया गया है.
पटना जिले के हज यात्री कोलकाता इंबारकेशन प्वाइंट से 21 जून को उड़ान भरेंगे. जिले के हज यात्रियों को कोलकाता हज भवन में 18 जून को रिपोर्ट करनी है. राज्य के हज यात्रियों का आखिरी जत्था 23 जून को कोलकाता से उड़ान भरेगा. इस बार राज्य से कुल 1882 हज यात्री कोलकाता इंबारकेशन प्वाइंट से उड़ान भरेंगे
राज्य के हज यात्रियों को कोलकाता पहुंचाने के लिए बिहार राज्य हज कमेटी ने अलग से व्यवस्था की है. 17 जून को पटना जिले के हज यात्रियों के लिए कोलकाता जाने वाली विभूति एक्सप्रेस में अलग से दो बाेगियों को जोड़ा जायेगा. बिहार राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने बताया कि पटना जिले के हज यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए स्पेशल व्यवस्था करायी गयी है. वहीं राज्य के विभिन्न जिलों के हज यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था की गयी है.
-
पटना 18 जून 21 जून
-
दरभंगा 15 जून 18 जून
-
पूर्वी चंपारण 15 जून 18 जून
-
मुजफ्फरपुर 15 जून 18 जून
-
गया 16 जून 19 जून
-
भागलपुर 20 जून 23 जून
-
बेगूसराय 18 जून 21 जून
-
समस्तीपुर 16 जून 19 जून
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




