ePaper

मनीष कश्यप के एस्कॉर्ट में शामिल पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, ज्यूडिशियल कस्टडी में मीडिया से बात कराने का आरोप

Updated at : 26 Sep 2023 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
मनीष कश्यप के एस्कॉर्ट में शामिल पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, ज्यूडिशियल कस्टडी में मीडिया से बात कराने का आरोप

पुलिस प्रशासन ने काम में लापरवाही के लिए सभी पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. तीन दिन कोर्ट में पेशी के दौरान ज्यूडिशियल कस्टडी में रहते हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पत्रकारों से बात की थी और कई आपत्तिजनक बयान दिये थे.

विज्ञापन

पटना. ज्यूडिशियल कस्टडी में रहते हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप से मीडियाकर्मियों को बात करने की इजाजत देना एस्कॉर्ट टीम के पांच पुलिसकर्मियों के लिए भारी पड़ गया है. पुलिस प्रशासन ने काम में लापरवाही के लिए सभी पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. तीन दिन कोर्ट में पेशी के दौरान ज्यूडिशियल कस्टडी में रहते हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पत्रकारों से बात की थी और कई आपत्तिजनक बयान दिये थे. यूट्यूबर मनीष कश्यप जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तो उनके एस्कॉर्ट टीम में शामिल पुलिसकर्मी वहीं खड़े थे. मनीष कश्यप पे कहा था कि मैं चारा चोर का बेटा नहीं हूं. मनीष ने गिरफ्तारी को लेकर लालू-तेजस्वी पर भी सवाल उठाए थे. ज्यूडिशियल कस्टडी में दिये इस बयान को लेकर पटना पुलिस ने 5 पुलिस वालों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. ये पुलिस वाले मनीष को बेऊर जेल से लाने और ले जाने वाली एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे.

पुलिस मुख्यालय ने लिया था वीडियो पर संज्ञान

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि मामले में आगे भी जांच चल रही है. एस्कॉर्ट टीम में शामिल पुलिसकर्मियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने कहा कि मनीष कश्यप के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. पुलिस मुख्यालय ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया. आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद मनीष कश्यप ने जो बातें ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान कीं, उस पर पटना एसएसपी को पूरे प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने कहा कि जहां तक पुलिस की मौजूदगी में ये बात हुई है, तो ये कार्यक्षेत्र भी पटना पुलिस का है. एस्कॉर्ट पार्टी भी पटना पुलिस की ही थी. इसीलिए एसएसपी ने इस मामले में एस्कॉर्ट में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है.

जानिए पेशी के दौरान मनीष कश्यप ने क्या कहा था

पटना के सिविल कोर्ट में 22 सितंबर को मनीष कश्यप की पेशी हुई थी. पेशी के बाद कोर्ट कैंपस में ही मनीष कश्यप ने प्रेस कान्फेंस कर लिया. कई यूट्यूबर्स उनकी बातों को रिकार्ड किया. इस दौरान वो काफी उग्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिखे. बिहार सरकार को टारगेट करते हुए मनीष कश्यप ने कहा था कि मुझे झुकाने का प्रयास किया जा रहा है. मगर, मैं फौजी का बेटा हूं. मैं मर जाऊंगा पर इन लोगों के आगे नहीं झूकूंगा. हाथ में लगी हथकड़ी को दिखाते हुए उसने कहा था कि ये हथकड़ी और ईमानदार आदमी के हाथ में लगी है. डेढ़ महीने से एक शब्द नहीं बोला है. कोर्ट में आता हूं और चुपचाप जाता हूं.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को किया था टारगेट

वायरल फुटेज में मनीष कश्यप काफी कुछ कहते दिखाई देता हैं. वो कह रहा है कि आजाद देश के आजाद बिहार में ई नेता से डरेंगे हम. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को टारगेट करते हुए कहा था कि हम चारा चोर के बेटा थोड़े ही है, जो हम डरेंगे. तेजस्वी यादव…यादव की बात करते हैं. मनीष ने कहा कि बिहार के मजदूरों को मारा जाता है. सरकार देखती रहती है, फिर भी मनीष कश्यप को जेल में डाल दिया जाता है. एमके स्टालिन के बेटा उदय निधि स्टालिन ने आग लगाया कि नहीं लगाया? उसे जेल में क्यों नहीं डाला जा रहा है? इसके अलावा भी ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान उस दिन मनीष कश्यप ने बहुत सी बातें कही थीं.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन