ePaper

मछली व्यवसायी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Updated at : 09 Jul 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur

Samastipur: समस्तीपुर के आजाद खां का शव पियर थाना क्षेत्र के पीपरपतिया में संदिग्ध हालत में घर के अंदर फंदे से लटका मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हर कोण से जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Samastipur News: पियर थाना क्षेत्र के पिपरपतिया चौर में एक पोखर के समीप बने एक घर से बुधवार की सुबह एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया़ शव एस्बेस्ट्स वाले घर में गमछे के फंदे से लटक रहा था. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

मृत युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के पूसा देवपार के मो. सनाउल्लाह के 29 वर्षीय पुत्र आजाद खां के रूप में की गयी है. उसके भाई अब्दुल रहमान सहित परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों ने बताया कि आजाद करीब छह साल से पीपरपतिया में रहकर मछली पालन कर रहा था. सुबह एक परिचित ने फोन कर जानकारी दी कि उसका भाई घर में फंदे से लटका हुआ है. 

Also read: दोस्त बना कातिल, पिस्टल से सिर में गोली मार कर राहुल की ली जान

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की़ इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. उसके बाद एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. एसडीपीओ ने बताया कि मछली व्यवसायी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामला आत्महत्या का है, या हत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा. पुलिस द्वारा हर पहलू पर जांच की जा रही है. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन